नन्हे-मुन्ने बच्चों का यह गढ़वाली व हिन्दी गीत देगा खास संदेश, सीएम त्रिवेंद्र ने सराहा प्रयास

Please Share

देहरादून: शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून के पॉलिथीन उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा गाये गए गीत का विमोचन किया। इस गीत में गढ़वाली व हिन्दी दोनों का प्रयोग किया गया है। गीत के माध्यम से पॉलिथीन उन्मूलन पर जन-जागरूकता का संदेश दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने नन्हें छात्रों द्वारा दिए पर्यावरण संरक्षण के संदेश की सराहना करते हुए कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। इसके उन्मूलन के लिए हम सभी को अभी से ही प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता फैलाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों द्वारा सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिये सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बन्द करना होगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से भी बच्चों को अवगत कराया जाना समय की जरूरत है।
इस अवसर पर एडिफाई स्कूल के निदेशक पंकज होल्कर, प्रधानाचार्य अजय लाल, प्रबन्धक दिगम्बर पुण्डीर, मनीषा चौहान एडिफाई मीडिया सेन्टर के संयोजक उमेश खण्डूरी व सभी गायक छात्राएं भी मौजूद रहीं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like