नशे की हालत में बड़े भाई के परिवार पर फेंका तेजाब, 7 झुलसे

Please Share

अल्मोड़ा: जिले के डालाकोट क्षेत्र के दसाऊं गांव में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और उसके परिवार पर तेजाब फेंक दिया।  इस हादसे में परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल दो महिलाओं को हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय रैफर कर दिया है। वहीं आरोपी दूसरा भाई भी गंभीर रुप से घायल हो गया है। आरोपी के सिर पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान है। चिकित्सकों ने उसे भी हल्द्वानी रैफर कर दिया है।

दरअसल, छोटा भाई रघुनाथ सिंह सोमवार को अखरोट बेचने के लिए बाजार गया हुआ था और शाम को घर लौटा। बड़े भाई शेर सिंह पत्नी मोहनी देवी के अनुसार रघुनाथ सिंह शराब पिये हुए था और वह गाली गलौज करता हुआ आया और अचानक उसने एसिड डाल दिया जिससे परिवार के 7 लोग जल गये। वहीं घायल शेर सिंह ने बताया  कि इस दौरान उनका झागड़ा हुआ जिसमें लाठी डंडे और सरियाए भी चली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल में पहुंची। पुलिस के अनुसार दो भाईयों के घरेलू विवाद के चलते यह घटना हुई है। वहीं मामले को लेकर तहसीलदार ने बताया कि राजस्व क्षेत्र डालाकोट के दसाउं में यह घटना हुई है। दोनों भाई अगल-बगल रहते है। मकान को लेकर आपस में झगड़ा हुआ है। जिसमें ये सभी घायल है। उनका उपचार किया जा रहा है। उनका कहना है कि अभी तक दोनों भाइयों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही मामले को लेकर तहरीर मिलती है उसी के बाद मामले की उचित कार्रवाई की जायेगी।

बेस चिकित्सालय के चिकित्सक ने बताया कि रघुनाथ सिंह पर किसी धारदार हथियार से बार किया गया है। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है, वहीं मुंह में भी फैक्चर है। उन्होंने बताया कि एसीड में दो महिलाए बुरी तरह झुलस गई थी। जिन्हें हल्द्ववानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like