देहरादून: नशे में गाडी चलाते हुए व्यक्ति ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत

Please Share
देहरादून: कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात कैनाल रोड पर एक एक्सीडेंट हो गया, सूचना पर पुलिस मौके पर गई तो कैश वैन चालक गिरीश चंद्र पांडे पुत्र दिनेश चंद्र पांडे निवासी 66 राजपुर रोड देहरादून नशे की हालत में गाड़ी कैश वैन को तेजी से लापरवाही से चलाते हुए तीन गाड़ियों में टक्कर मारी, जिसमें दो गाड़ीयां अल्टो कार व बलेनो क्षतिग्रस्त हुई। वहीँ इस हादसे में टेंपो चालक तिलक बहादुर पुत्र किशन बहादुर उम्र 60 साल निवासी सालावाला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से ऑटो से निकालकर प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान घायल तिलक बहादुर की मौत हो गई।
अभियुक्त कैश वैन चालक का मेडिकल कराया गया तो, अभियुक्त शराब के नशे में पाया गया। मृतक तिलक बहादुर थापा के परिवार की तरफ से मृतक की भांजी मंजू यादव पुत्री श्याम लाल यादव ने चालक गिरीश पांडे के विरुद्ध तहरीर दी, तहरीर के आधार पर अभियुक्त गिरीश पांडे के विरुद्ध धारा 304 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like