राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आयुष्मान-विक्की बेस्ट एक्टर, कीर्ति बेस्ट एक्ट्रेस, उत्तराखंड को मिला यह सम्मान

Please Share

नई दिल्ली: 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का शुक्रवार को ऐलान किया गया। श्रीराम राघवन निर्देशित ‘अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। विकी कौशल को ‘उरी’ और आयुष्मान खुराना को ‘अंधाधुन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया। वहीँ तेलुगु एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को फिल्म ‘महानती’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला।

राष्ट्रीय सिनेमा पुरस्कारों की ज्यूरी के चेयरमैन राहुल रवैल ने पुरस्कारों की घोषणा की। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मौजूद रहे। लोकसभा चुनावों के चलते घोषणा  देर से की गई। हर साल पुरस्कार वितरण समारोह 3 मई को होता है। पिछले साल श्रीदेवी को फिल्म ‘मॉम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। वहीं बंगाली फिल्म ‘नगर कीर्तन’ में ट्रांसजेंडर का रोल निभाने के लिए रिद्धी सेन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था।

इस बार कुल 23 गैर-फीचर फिल्मों और 31 फीचर फिल्मों की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया।

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:

  • मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- उत्तराखंड
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय
  • स्पेशल मेंशन- महान हुतात्मा
  • बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल
  • बेस्ट गुजराती फिल्म: रेवा
  • बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार- स्वानंद किरकिरे ,चुम्बक (मराठी) के लिए
  • बेस्ट उर्दू फिल्म- हामिद
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म- महानती
  • गारो में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड- मामा
  • बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता
  • बेस्ट तमिल फिल्म- बारम
  • बेस्ट बंगालीफिल्म – एक जे छीलो राजा
  • बेस्ट कोरियोग्राफर: पद्मावात के गाने घूमर के लिए कृति महेश और ज्योति तोमर
  • बेस्ट हिंदी फिल्म – अंधाधुन
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्टर-केजीएफ के लिए प्रशांत नील
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- फिल्म पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक) – उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
  • बेस्ट ऑडियोग्राफी (साउंड डिजाइनर) -उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (बिन्ते दिल, पद्मावत)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)
  • बेस्ट मेकअप – रंजीत
  • सामाजिक मुद्दे पर बेस्ट फिल्म- पैडमैन
  • बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (अंधाधुन)और विक्की कौशल (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
  • बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड-आदित्य धर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जीता
  • बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म- बधाई हो
  • बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश, महानती (तेलुगू फिल्म)

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like