नायब तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: शिकायतकर्ती निवासी देहरादून द्वारा 27 अक्टूबर को एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून को इस आशय का दिया कि, उसके ग्राम पंचायत रायवाला में 14 अक्टूबर 2014 को आयोजित खुली बैठक में प्रस्ताव सं0-7 में यह प्रस्ताव पारित हुआ कि, पंचायत भवन परिसर में मौजूद यूकोलिप्टिस के पेड़, जो कि पंचायत भवन के लिए खतरा है तथा अन्य आस-पास के यूकोलिप्टस के पेड़ों को कटवाया जाये तथा इससे प्राप्त राजस्व को ग्राम विकास कार्याे पर खर्च किया जाये। ग्राम प्रधान ने उक्त प्रस्ताव के क्रम में पेड़ों को कटवाकर नीलामी से प्राप्त रूपयों को ग्राम पंचायत के बैंक खाते में जमा करवा दिये। ग्राम पंचायत रायवाला के उप-प्रधान कैलाश भट्ट द्वारा पेड़ों की कटाई व नीलामी के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र सीडीओ देहरादून को दिया गया। जांच में ग्राम प्रधान के विरूद्ध कोई त्रुटि नहीं पाई गयी। 12 अक्टूबर को ग्राम प्रधान रायवाला/शिकायतकर्ती ग्राम सभा के कार्य हेतु तहसील ऋषिकेश गई, जहाँ पर उसे नायब तहसीलदार मुन्ना सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि, आपके विरूद्ध ग्राम पंचायत के पेड़ों के कटान एवं नीलामी के सम्बन्ध में उप-प्रधान कैलाश भट्ट द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी देहरादून को दिया गया है, जिसकी जांच मैं कर रहा हूँ।
नायब तहसीलदार मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि, आपकी जांच के सम्बन्ध में आपको ‘‘साढे चार लाख की पेनल्टी लगेगी’’ इस पर शिकायतकर्ती ने नायब तहसीलदार को बताया कि, पेड़ों के कटान व नीलामी के सम्बन्ध में एडीओ पंचायत डोईवाला एवं एसडीएम ऋषिकेश द्वारा पूर्व में जांच की जा चुकी है। जिस पर नायब तहसीलदार बोले कि, उन लोगों ने इस फाईल पर जांच पूरी नहीं की है। फिर शिकायतकर्ती ने कहा कि, आप इस जांच को देखकर पूरा कर लो, मैंने इसमें कोई अनियमितता नहीं की है। इस पर नायब तहसीलदार मुन्ना सिंह चौहान द्वारा जांच को शिकायतकर्ती के पक्ष में करने की एवज में कहा कि, आप मुझे 50-60 हजार रूपये दे दो बाकी जांच के बाद बताऊंगा कि, कितने और देने है और कहा कि पैंसे नहीं दोगे तो आपका बस्ता जमा हो जायेगा।
इसके बाद शिकायतकर्ती ने कहा कि, अभी मेरे पास पैंसे नहीं है और त्योहार भी है, बाद में आऊंगी। इस पर नायब तहसीलदार ने बोला कि आप मंगलवार 30 अक्टूबर को रिश्वत के 50-60 हजार रूपये लेकर जयराम आश्रम ऋषिकेश के कमरा नं0 49 में सुबह 9ः30 बजे से पहले आ जाना। शिकायतकर्ती रिश्वत नहीं देना चाहती है और प्रार्थना पत्र पर आवश्यक कार्यवाही चाहती है।
पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून द्वारा शिकायतकर्ती केे शिकायती प्रार्थना पत्र की गोपनीय जांच में आरोप सही पाते हुये नियमानुसार ट्रैप  संचालन हेतु ट्रैप टीम का गठन किया गया। आज आरोपी मुन्ना सिंह चौहान पुत्र खड़ग सिंह, निवासी ग्राम रसूलपुर, विकासनगर देहरादून, हाल नायब तहसीलदार ऋषिकेश को सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रेप टीम द्वारा जयराम आश्रम ऋषिकेश के कमरा नं0 49  से समय करीब 10ः15 बजे सरकारी स्वतन्त्र गवाहान के समक्ष शिकायतकर्ता से 50 हजार लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरूद्ध थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून पर धारा-7/13(1)डी सपठित धारा-13(2)भ्र0नि0अधि0 1988 के अन्तर्गत अपराध पंजीकृत कराकर विवेचना की जायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like