नए साल के स्वागत के लिए सजी मसूरी, पर्यटकों से होटल फुल, व्यापारियों के खिले चेहरे

Please Share

मसूरी: नए साल को लेकर पहाड़ों की रानी मसूरी पूरी तरह तैयार हो गई है। अधिकांश होटल फुल हो गये हैं और बड़ी संख्या में पर्यटकों का रूख मसूरी की ओर हो गया है। होटलों में नये साल को लेकर पैकेज बनाये गये हैं, जिसमें मनोरंजन की पूरी सुविधा की गई है।

इस मौके पर स्थानीय होटल जनरल मैनेजर ने कहा कि, नये साल को लेकर होटल फुल हैं। वहीँ व्यापार संघ के अध्यक्ष ने बताया कि, मसूरी में नये साल को लेकर खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी आ रहे हैं और इन दिनों सीजन जैसा माहौल हो गया है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह है। मसूरी घूमने आये पर्यटकों कहना है कि वह परिवार के साथ नया साल मनाने मसूरी आये हैं और यहां पूरा एन्जॉय कर रहे हैं। उन्होंने कहा यहां का मौसम सुहाना है जबकि, मैदानी क्षेत्र में धुंध छाई है। उन्होंने कहा कि मसूरी बहुत सुंदर पर्यटक स्थल है और नया साल यहीं पर मनायेंगे। वही नये साल को लेकर मसूरी को दुल्हन की तरह सजाया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like