नेहा कक्कड़ उत्तराखंड में ही करेंगी अपनी एलबम की शूटिंग

Please Share

देहरादून: बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी म्युजिक एलबम की शूटिंग अपने प्रदेश में ही करेंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने पहुंची नेहा कक्कड़ ने कहा कि वे अपनी म्यूजिक एलबम की ज्यादातर शूटिंग अब उत्तराखंड में ही करेंगी।

नेहा ने मुख्यमंत्री आवास में सीमए त्रिवेंद्र सिह रावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को अपने प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की प्रदेश में अपार संभवनाएं। सभी को अपने प्रयासों से इसको प्रमोट करना चाहिए। बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्ड़ ने कहा कि वे और बाॅलीवुड के दूसरे उत्तराखंडी कलाकार अपने प्रदेश के पर्यटन को प्रमोट करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे अपनी एलबम की शूटिंग भी उत्तराखंड में ही करेंगी।

नेहा कक्कड़ ने तेरा काला चश्मा जचता वे तेरे गोरे मुखड़े पे जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनको गायिकी के लिए कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। नेहा मूल रूप से ऋशिकेष की रहने वाली हैं। वह पहले भी प्रदेश में अपनी एलबम की शूटिंग कर चुकी हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply