नहर में जा गिरा ट्रैक्टर, पांच लोगों की मौत

Please Share

अमृतसर: पंजाब के धार्मिक शहर अमृतसर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हादसे में एक नहर में ट्रैक्टर के गिर जाने से पांच लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले सभी कामगार बताये जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अमृतसर के याहरी इलाके में ही वल्ला नहर में शटरिंग को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली घुस गई। पास ही के इलाके में भवन निर्माण के लिये इस पर सामग्री ले जायी जा रही थी कि नहर के पास अचानक चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और उसका अगला पहिया निकल गया। जिससे ट्रैक्टर नहर में चला गया। इस पर निर्माण सामग्री के अलावा नौ लोग सवार थे।

पास पड़ोस के लागों ने शोर मचाया तो राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। व गोताखोर बुलाये गये। अथक प्रयासों के बावजूद पांच कामगारों की डूबने से मौत हो गई जबकि चार को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायल कामगार बिहार व उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like