नेपाल में कक्षा नौ की छात्रा की दुष्कर्म व हत्या के बाद नेपाल में कर्फ्यू , 14 साल के बालक की मौत

Please Share
खटीमा/नेपाल: उत्तराखण्ड की खटीमा व बनबसा सीमा से लगे नेपाल का शहर महेंद्र नगर पिछले दो दिनों से लड़की से दुष्कर्म व हत्या के बाद अशांत चल रहा है। पिछले दो दिनों से जंहा नेपाल के कंचनपुर जिले के महेन्द्रनगर में नेपाली प्रशासन ने स्थानीय जनता के हिंसक प्रदर्शन के बाद अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगाया दिया है। वहीं, इस दौरान जनता से नेपाली पुलिस झड़प हो गई। उग्र भीड़ को शांत करने के लिए दो बार महेन्द्रनगर में पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी। जिसमंे एक 14 वर्ष के बालक की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
महेंद्र नगर के भीमदत्त नगरपालिका के वार्ड नम्बर दो में एक 9वीं में पड़ने वाली छात्रा की बलात्कर के बाद अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। जिस पर इस जघन्य हत्याकांड के बाद नेपाली जनता के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने इस मामले में एक स्थानीय युवक को जांच बाद गिरफ्तार किया। लेकिन, स्थानीय जनता ने पुलिस ने पुलिस पर हत्याकांड में निर्दोस युवक को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए महेन्द्रनगर में उग्र प्रदर्शन व आगजनी शुरू कर दी।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़फ में पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई व कई लोग घायल हो गए। नेपाली प्रशासन ने जनता के उग्र रूप को देखते हुए महेंद्र नगर व आसपास अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। नेपाल सरकार ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति नियुक्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नेपाल के सीमावर्ती शहर महेन्द्रनगर में अशांत माहौल को देखते हुए भारतीय प्रशासन ने बनबसा बॉर्डर से भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय वाहनों को नेपाल जाने से फिलहाल मना कर दिया है।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियां नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे अशांत हालातों पर नजर बनाए हुए है। नेपाल पुलिस प्रशासन के खिलाफ नेपाल के महेंद्रनगर, गड्ढा चैकी ब्रह्मदेव, बाबा थान इलाको में जनता का उग्र प्रदर्शन लगातार हो रहे हैं। साथ ही जनता ने छात्रा निर्मला पन्त की बलात्कार व हत्या करने वाले असल दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like