न्यूयॉर्क: भारतीय परिधान में हिना खान ने लहराया तिरंगा, लिखा हिन्दुस्तान जिंदाबाद, फोटो वायरल..

Please Share

नई दिल्ली: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ से फेम हासिल करने वाली हिना खान को हर साल होने वाली ‘इंडिया डे परेड’ में शामिल होने का मौका दिया गया। हिना ऐसी पहली टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्हे ये सम्मान प्राप्त हुआ है। हाल ही में हिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से न्यूयॉर्क में हुई परेड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें हिना पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में नजर आईं। गाड़ी के ऊपर खड़े होकर हिना तिरंगे को शान से लहराती नजर आईं। हिना ने इस परेड के वीडियोज भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।

हिना नें तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए लिखा है ‘अपने देश को रिप्रेजेंट करना हमेशा से ही खुशी की बात रही है, और खास कर जब आपको दुनिया के सबसे पॉवरफुल देश में ऐसा करने का मौका मिले, इससे ज्याद विषेशाधिकार कुछ नही हो सकता। अपने प्यारे देश के तिरंगे को हाथों में लेना।

बता दें कि जल्द ही हिना फिल्म ‘लाईन्स’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का पहला लुक भी सामने आ चुका है। साथ ही हीना की अगली फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ की शूटिंग भी जल्द शुरु की जाने वाली है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like