एनएच-74 मामले में निलंबित आईएएस चंद्रेश कुमार यादव बहाल

Please Share

देहरादून: एनएच-74 मामले में निलंबन झेल रहे आईएएस चंद्रेश कुमार यादव को बहाल कर दिया गया है। शासन ने उनके निलंबन को वापस लेने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि उनको किस विभाग में तैनाती दी जाएगी। शासन से इसको लेकर अब तक फैसला नहीं लिया गया है।

चंद्रेश कुमार यादव पर ऊधमसिंह नगर का जलाधिकारी/आर्बिट्रेटर रहते हुए एनएच-74 मामले में अनियमितता के आरोप लगे थे। इसके चलते उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। उनके सेवा बहाली आदेश में कहा गया है कि उनकी बहाली के दौरान भी उनके खिलाफ जो भी जांचें हैं, वो चलती रहेंगी। फिलहाल उनके निलंबन के दौरान के वेतन-भत्तों के साथ ही उनको विभाग आवंटित करने पर भी फैसला नहीं लिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like