देहरादून: एनएसयूआई ने किया सीएम का विरोध, सड़क पर बैठकर ही मुख्यमंत्री गो बैक के लगाए नारे

Please Share

देहरादून: आज एनएसयूआई  और युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का विरोध किया।  मुख्यमंत्री गांधी पार्क स्थित जिम का उद्घाटन करने हेतु पहुंचे थे। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में इकट्ठे होकर कार्यक्रम स्थल की तरफ मार्च किया। जहाँ पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। काफी देर तक धक्का मुक्की के बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर ही मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए और मुख्यमत्री के कार्यक्रम से जाने के बाद ही सड़क से उठे।

बता दें कि एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सार्वजनिक कार्यक्रमों में विरोध करने का निर्णय किया है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत,एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like