ओडिशा में चक्रवाती तूफान का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Please Share

ओडिशा: ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘डाई का कहर शुक्रवार सुबह गोपालपुर के पास समुद्र तट पर पहुंचा, जिसके कारण तेज हवाएं और बरसात होने लगी। यहां अभी लगभग 23 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मछुआरों को समुद्री तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस चक्रवाती तूफान की वजह से गजपति, गंजम, पुरी, रायगढ़, कालाहांड़ी, कोरापुट, मल्कानगिरी, नवरंगापुर जिलों के कुछ स्थानों में भारी बारिश हुई है। इसके प्रभाव से रायगढ़, कालाहांड़ी, कोरापुट और नवरंगापुर जिलों में कई स्थानों पर शनिवार तक भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक दक्षिण ओडिशा तट पर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी दी है। वहीं इस तूफान का असर असर तेलंगाना, वेस्ट बंगाल के कुछ इलाकों, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी भारी और सामान्य बारिश के रूप में देखा जा सकता है।

इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक समीक्षा बैठक की थी और अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने और जानमाल की कोई हानि न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिये थे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त राहत सामग्री की व्यवस्था करने के लिए भी कहा था। वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गंजम, गजपति, पुरी, नयागढ़ और खुर्दा जिले के सभी सरकारी दफ्तरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्होंने पानी, बिजली और अस्पतालों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के खास निर्देश दिए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like