कल ब्रह्म मुहुर्त में खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, कपाट खुलने की तैयारियां पूरी हुई

Please Share
श्री बदरीनाथ/ जोशीमठ:17 मई। आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी, श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी रावल ईश्वरीय प्रसाद नंबूदरी एवं डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि तेल कलश गाडू घड़ा सहित श्री योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।
कल ब्रह्म मुहुर्त 4 बजकर 15 मिनट में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इस अवसर हेतु बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति ने श्री बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं को शुभकामनायें देते हुए घर से ही पूजा अर्चना करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें: राज्य में नई व्यवस्था डिसेंट्रलाइज्ड कोविड केयर सिस्टम होगी लागू, शहरी के साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी होगी लागू, म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस की चुनौती से निपटने के लिए भी राज्य सरकार तैयार – सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट खुलने की तैयारिया पूर्ण कर दी गयी है। आदिगुरू शंकराचार्य जी की जयंती पर आज श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में सादगी पूर्वक आदि गुरू शंकराचार्य जी का स्मरण किया गया। रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने आदि गुरू शंकराचार्य जी महाराज की वैदिक परंपराओं को अक्षुण बनाये रखने का आवह्वान किया। इस अवसर पर उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, डिम्मर उम्मटा डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, डिमरी केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष विनोद डिमरी आदि मौजूद रहे। सभी प्रक्रियाओं में कोरोना बचाव मानकों का पालन हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Video: आज ब्रम्हमुहूर्त में सुबह 5 बजे पूरे विधि विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like