लाॅक डाउन के दूसरे दिन दूँ में 05 व्यक्ति गिरफ्तार, 47 व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा, 236 वाहनों का एम0वी0 एक्ट के तहत चालान, 77 वाहनों सीज

Please Share

देहरादून: उत्तराखण्ड़ सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आगामी 31 मार्च 2020 तक सम्पूर्ण प्रदेश को लाॅक डाउन किया गया है। जिसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों, ऑफिस व अन्य को बन्द रखते हुए आज दिनांक 24/03/20 को लाॅक डाउन के दूसरे दिन पुलिस द्वारा नगर व देहात के सभी क्षेत्रों में कड़ाई के साथ आदेशों का अनुपालन कराया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा लगाये गए बैरियरर्स पर बाहर निकलने वाले वाहनों/व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गयी। साथ ही अनावश्यक रूप से शहर में विचरण कर आदेशो की अवज्ञा करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गई-

1- विभिन्न थाना क्षेत्रो में 04 अलग- अलग मामलों में आदेशो का उल्लंघन करने वाले 05 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के तहत गिरफतार किया गया।
2- जिला प्रशासन द्वारा लाॅक डाउन के दृष्टिगत जारी किये गये आदेशो का उल्लघन करने वाले 47 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 188 भादवि के तहत कार्यावाही करते हुए उनके विरूद्ध अलग अलग थानो में मुकदमे पंजीकृत किये गए। सभी व्यक्तियों को थाने से व्यक्तिगत मुचलके पर छोड़ा गया।
3- नियमो का उल्लंघन करने वाले 236 वाहनों का एम0वी0 एक्ट के तहत चालान तथा 77 वाहनों को सीज किया गया।

दून पुलिस का सबसे अनुरोध है कि कोरोना वायरस के विरूद्ध जारी इस जंग में अपना सहयोग प्रदान करें। जब तक बहुत आवश्यक न हो घरो से बाहर न निकलें, अनावश्यक रूप से शहर में विचरण कर नियमो का उल्लघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply