धर्म परिवर्तन कर सऊदी अरब में नौकरी दिलाने एवं नाबालिग से छेड़छाड़ व शारीरिक शोषण का प्रयास करने पर एक अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: दून पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि थाना पटेल नगर पर दिनांक 04/06/2021 को वादी ने आकर एक तहरीर दी की एक अभियुक्त अजीम पुत्र जीशान, निवासी मेहमदपुर, गागाललेहडी, जनपद सहारनपुर (हाल निवासी हामिद कॉलोनी, माजरा, देहरादून) जो आईएसबीटी पर अंडे की ठेली लगाता है, के द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर पिछले 3 वर्षों से परेशान कर रहा है। साथ ही वादी ने अपनी तहरीर में लिखा है कि अभियुक्त द्वारा नाबालिग को धर्म परिवर्तन न करने पर गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, मुंह पर तेजाब फेंकने व उनकी पुत्री के साथ खींचे गए फोटो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल करने की धमकी भी दी जा रही है। जिसके संबंध में थाना पटेल नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 265 /21 धारा 354 (क)/504/ 506 /376/ 511 /387 आईपीसी व 7/8 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोविड19 बुलेटिन: आज 16 लोगों की मौत, 619 नए कोविड19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की संख्या 2531, अब तक ब्लैक फंगस मरीज़ों की संख्या 279

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पटेल नगर द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतू तत्काल टीम गठित कर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अजीम पुत्र जीशान को आज दिनांक 5/6/21 को गिरफ्तार किया गया। अभियुकत को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गठित पलिस टीम में विवेचक महिला उपनिरीक्षक अनीता बिष्ट थाना पटेल नगर, कांस्टेबल 1114 फरमान अली व कॉन्स्टेबल 1258 राजवीर शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Video: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने जीएमएस रोड स्थित भागीरथीपुरम आवास पर किया वृक्षारोपण, कहा- प्रत्येक व्यक्ति एक -एक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें

धर्म परिवर्तन कर सऊदी अरब में नौकरी दिलाने एवं नाबालिग से छेड़छाड़ व शारीरिक शोषण का प्रयास करने पर एक अभियुक्त गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like