बसंत विहार में महिला से चैन लूट करते हुए एक अभियुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार, दूसरा फरार

Please Share

देहरादून: थाना बसंत विहार, देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 22.08.2020 को वादिनी सीमा पुत्री राम तिरथ वर्मा निवासी- आरकेडिया टी-स्टेट, बसंत विहार, देहरादून के साथ आज प्रातः 09:00 बजे करीब अपने दफ्तर के लिये पैदल-पैदल जा रही थी, जैसे ही बनियावाला जूनियर हाईस्कूल के पास वह पहुँची, स्कूटी सवार दो युवको अपनी बिना नम्बर की DIO स्कूटी को रोककर महिला से पूछताछ करने लगे।

मौका देखकर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पीङिता के गले की चैन लूट कर अपने साथी के साथ प्रेमनगर की तरफ भागने लगे। महिला द्वारा शोर किये जाने पर आस-पास के व्यक्तियों द्वारा व पास में मौजूद चीता-21 कर्मियों द्वारा स्कूटी सवार दोनों युवको को रोकने की कोशिश की, और पीछे बैठे व्यक्ति को पब्लिक की सहायता से पुलिस द्वारा मौके पर ही पकङ लिया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना बुलिटेन: आज 483 ओर कोरोना पॉज़िटिव, नैनीताल, देहरादून व हरिद्वार ज़िलों में सबसे ज्यादा, आज 3 कोविड पॉज़िटिव मरीज़ की मौत

स्कूटी चला रहे व्यक्ति स्कूटी छोङ जंगल के रास्ते मौके से फरार हो गया। पीङित शिकायतकर्ता व आस-पास पर मौजूद पब्लिक की सहायता से पकङें गये अभियुक्त को स्कूटी सहित थाना बसन्त विहार पर लाकर अभियुक्त से पूछताछ की गयी। अभियुक्त द्वारा अपना नाम रवि पुत्र लखवन्त सिंह निवासी- तोते वाली गली, छबीलबाग कांवली रोड, थाना कोतवाली नगर देहरादून व स्कूटी चालक/चैन लेकर फरार व्यक्ति का नाम गिरी उर्फ सिकन्दर, पुत्र गोपाल निवासी- दीपनगर, निकट हरा पुल, नेहरुकालोनी बताया गया।

शिकायतकर्ता की तहरीर पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 84/20 धारा- 392 भादवि पंजीकृत करते हुये पकङे गये गिरफ्तार अभियुक्त को मान0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही हैं। अभियुक्त गणों द्वारा प्रयुक्त स्कूटी की जानकारी व वांछित अभियुक्त गिरी उर्फ सिकन्दर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आईएसबीटी के पास एक प्राइवेट बस ने 12 वर्ष के बच्चे को मारी टक्कर, मौके पर ही मृत्यु

अभियुक्त गणों द्वारा वादिनी से लूटी चैन के बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। राह चलती अकेली महिला से समय पूछने के बहाने मौका देखकर चैन-स्नैचिंग कर फरार हो जाना, अपराधियों द्वारा किया जा रहा है।

पकङे गये अभियुक्त रवि सिंह के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं। वहीँ वांछित अभियुक्त हीरी उर्फ सिकन्दर के अपराधिक इतिहास की जानकारी की गयी, जिसमे उसका थाना रानीपोखरी में निम्न मुकदमें पंजीकृत होना पाये गये है।
मु0अ0सं0 02/2018 धारा 380/411 IPC थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून ।
मु0अ0सं0 05/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply