पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Please Share

देहरादून: राजधानी दून के बह्मणवाला खाला में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब एक  बजे सिटी कंट्रोल रूम द्वारा थाना रायपुर पर सूचना मिली कि,  बह्मणवाला खाला में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर ली गई है।  सूचना पर  थाना रायपुर  से पुलिस बल मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान राजेश लाल पुत्र बिनता लाल निवासी ब्रह्मवाला खाला मयूर विहार थाना रायपुर, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। उक्त व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। वहीं शव के आस-पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि, उक्त व्यक्ति दिहाडी मजदूरी का काम करता था व अपने परिवार सहित उपरोक्त स्थान पर रह रहा था। साथ ही बताया कि, अक्सर पति-पत्नी में पारिवारिक विवाद चलता रहता था। संभवतः जिस कारण उक्त व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी। फिलहाल पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like