भारत में घुसपैठ कर रहे थे पाकिस्तानी कमांडो, सेना ने ग्रेनेड से मार गिराया; विडियो जारी..

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान लगातार कश्मीर में घुसपैठ कराने की फिराक में लगा हुआ है। जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशों को लेकर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के जवानों द्वारा की गई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि 12-13 सितंबर को पाकिस्तानी सेना के जवानों ने घुसपैठ करने की कोशिश की और भारतीय सेना ने ग्रेनेड से उन पर हमला कर उन्हें खत्म कर दिया। लगातार इनकार करने के बावजूद पाकिस्तान भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के प्रयास में लगा हुआ है। एलओसी पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गईं लगभग 15 घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like