पाक ने फिर किया सीजफायर का उलंघन, जवाबी कार्यवाही में सेना का एक जवान शहीद, चार स्थानीय लोग घायल

Please Share

जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान ने आज सुबह करीब 11 बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ अभियान चलाने में असफल रहे पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है। जानकारी के मुताबिक पुंछ जिले में एलओसी से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने फायरिंग की है। पाक फायरिंग में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान नायक रवि रंजन कुमार सिंह निवासी गोप बीघा, तहसील देहरोंसन, जिला रोतासा, बिहार के के रूप में हुई। पाक गोलाबारी में 4 स्थानीय लोग भी घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर गोलाबारी करने के साथ नियंत्रण रेखा से सटे रिहाइशी इलाकों में भी मॉर्टार दागे हैं। पाकिस्तान की इस करतूत को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक नियंत्रण रेखा से रिहायशी इलाकों में स्थित सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पाकिस्तान की इस गोलाबारी के बाद लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों पर पनाह ली है। वहीं जिला प्रशासन भी सारी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

बता दें कि इस सेक्टर में पाकिस्तान बीती रात से रुक रुककर फायरिंग कर रहा है। एहतियात के तौर पर केरी सेक्टर में बॉर्डर के आसपास के 3 से 4 प्राइमरी स्कूलों को भी बंद किया गया है। आपको बतादें कि ये स्कूल 14 दिन बाद खोले गए थे। जिन्हें एक बार फिर बंद करना पड़ा। फिलहाल भारतीय सेना भी पाकिस्तान को फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने सुबह 11 बजे से एक बार फिर नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी कर तनाव पैदा करने की कोशिश की। राजौरी जिले से लगे केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने भारतीय जवानों की पोस्टों को निशाना बनाया। सुबह पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ फायरिंग की।

बता दें कि बौखलाए पाकिस्‍तान ने 17 अगस्त को राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर और मेंढर के कृष्‍णा घाटी सेक्‍टर में भी सीजफायर का उल्‍लंघन किया था। पाकिस्‍तानी सेना की ओर से दोनों ही सेक्‍टर में मोर्टार दागे गए थे। इसमें नौशेरा सेक्‍टर में लांस नायक संदीप थापा शहीद हुए थे।

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। वहीं, चार अन्य घायल हो गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like