PAK ने कश्मीर पर सार्क देशों से की मध्यस्थता की मांग, श्रीलंका ने ठुकराया ऑफर

Please Share

कश्मीर: कश्मीर मसले पर पाकिस्तान ने एक बार फिर बाकी देशों के सामने रोना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान ने श्रीलंका से कश्मीर पर सहयोग और सार्क देशों की मध्यस्थता की मांग की, इसे श्रीलंका ने भी ठुकरा दिया हैं।  यह खुलासा खुद पाकिस्तानी राजदूत रहे हुसैन हक्कानी ने किया। आपको बता दे कि पाकिस्तान के उच्चायुक्त मेजर जनरल शाहिद अहमद हशमत ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात कर कश्मीर के हालात पर चर्चा की।

 इसके बाद पाक ने दावा किया कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की है। हालांकि सिरिसेना ने इस बात से साफ इनकार कर दिया उन्होंने पाक उच्चायुक्त से मुलाकात के बाद कश्मीर मामले में कुछ भी बोलने से भी इनकार कर दिया। कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान को लगातार मात खानी पड़ रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like