पाकिस्तान ने एलओसी पर तैनात किए 2,000 से ज्यादा सैनिक, हलचल पर भारतीय सेना की नजर

Please Share

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मसले पर बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर एक और ब्रिगेड की तैनाती कर दी है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पुंछ इलाके के पास बाग और कोटली सेक्टर में 2000 से अधिक सैनिकों की ब्रिगेड की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि इस ब्रिगेड का इस्तेमाल पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसाने के लिए कर सकता है। वहीँ पीओके में हो रही बड़ी हलचल से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।

भारतीय सेना इस तैनाती पर अपनी नजर बनाए हुए है। हालाँकि मौजूदा हालात में भले ही पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती भारतीय पोस्ट से 30 किलोमीटर की दूरी पर हुई हो लेकिन भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी नापाक हरकत को लेकर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like