पाकिस्तान-श्रीलंका मैच के दौरान कटी बिजली, यूजर बोले- लगता है पाकिस्तान गली क्रिकेट होस्ट कर रहा

Please Share

नई दिल्ली: पाकिस्तान के दिन ठीक नहीं चल रहे। एक तरफ पाकिस्तान कश्मीर को लेकर बौखलाया हुआ है तो दूसरी तरफ आर्थिक मंदी ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। पाकिस्तान जो भी कदम उठा रहा है अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी फजीहत ही हो रही है। ऐसे में कराची में दस साल बाद हो रहे क्रिकेट के अन्तरराष्ट्रीय मैच में बिजली की कटौती ने इंटरनेट पर पाकिस्तान को ट्रोल कर दिया। यह खबर वायरल होने के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गई।

दरअसल कराची में दस साल बाद कोई इंटरनेशनल वनडे मैच खेला जा रहा था। मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच था लेकिन बार-बार बिजली जाने की वजह से छह फ्लडलाइट्स नहीं जल रहे थे औऱ इसी कारण मैच को बीच में ही रोकना पड़ा।

मैच रुकने के साथ ही इंटरनेट पर बिजली कटौती को लेकर मीम्स चल निकले औऱ यूजर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया। ट्रोलर कर पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड की बदइंतजामी के साथ ही पाकिस्तान के आर्थिक हालातों पर भी तंज कसे जा रहे हैं।

एक ट्रोलर ने तो यहां तक कह डाला कि शायद पाक क्रिकेटबोर्ड बिजली का बिल नहीं भर पा रहा है। ऐसे में उसे मैच की बजाय बिजली के बिल को लेकर चिंता करनी चाहिए। जैसे ही फिर से मैदान में लाइट आई तो ट्रोलर ने लिखा कि श्रीलंका ने शायद बिजली का बिल भर दिया होगा, तभी मैच आरंभ हो पाया है। वहीँ एक यूजर ने लिखा है कि लगता है कि पाकिस्तान गली क्रिकेट को होस्ट कर रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like