पुलवामा हमला: भारत ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को किया तलब, भारतीय उच्चायुक्त को भी बुलाया वापस

Please Share

नई दिल्लीजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमला का कड़ा विरोध जताते हुए भारत ने पाकिस्तान के शीर्ष राजदूत सोहैल महमूद को तलब किया और सख्त आपत्तिपत्र (डिमार्शे) जारी किया है। इतना ही नहीं विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भी कल बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है। इस हमले में अबतक 40 जवान शहीद हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, विदेश सचिव विजय गोखले ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को आज दोपहर दो बजे विदेश मंत्रालय में तलब किया था और उन्हें बृहस्पतिवार को पुलवामा में आतंकी हमले पर सख्त आपत्तिपत्र जारी किया। विदेश सचिव ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को बताया कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ तत्काल और प्रमाणिक कार्रवाई करे।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी उच्चायुक्त से कहा गया कि पाकिस्तान अपने क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधि चलाने वाले संगठनों और लोगों को तत्काल रोके। विदेश सचिव ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से दिए गए बयान को खारिज कर दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like