नसीरुद्दीन के बयान के बाद अनुपम खेर ने किया पलटवार!

Please Share

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सह अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा उन्हें ‘जोकर’ कहे जाने की टिप्पणी का जवाब दिया। शाह ने ‘द वायर’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था अनुपम खेर जैसे लोग काफी मुखर रहे हैं। और मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। वह जोकर हैं और एनएसडी और एफटीआईआई का कोई भी उनका समकालीन यह बात कह सकता है कि उनका बर्ताव साइकोपैथिक है । यह उनके खून में है और वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।

इस पर अनुपम खेर ने पलटवार करते हुए ट्विटर के जरिये  कहा हालांकि मैंने कभी भी आपके बारे में कुछ बुरा नहीं कहा था लेकिन अब बोलूंगा। इतना कुछ हासिल करने के बाद अपने अपनी पूरी जिंदगी हताशा में गुजारी । अगर आप दिलीप कुमार साहब, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं तो मेरा विश्वास है कि मैं फिर सही कंपनी में हूं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like