VIDEO: बागेश्वर: पप्पू कार्की के बेटे दक्ष के नाम रही उत्तरायणी मेले की पहली शाम

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले की पहली शाम लोक गायक दक्ष कार्की के नाम रही। दक्ष कार्की की आवाज पर रातभर मेलार्थी झूमते रहे। बता दें कि दक्ष कार्की उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकप्रिय गायक स्वर्गीय पप्पू कार्की के बेटे हैं। यहां कार्यक्रम शुरू होने से पहले भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने स्व0 पप्पू कार्की को याद किया। दक्ष कार्की के गीतों का लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे थे।

दक्ष कार्की के अलावा उत्तरायणी की पहली शाम सिंगर संदीप, रोबो विक्रम बोरा, डांसर हिमांशु आर्या और सिंगर ममता आर्या का जलवा रहा। रातभर चले संगीत की महफिल में सैकड़ों की संख्या श्रद्धालु और तीर्थयात्री मौजूद थे। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि सांसद अजय टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल भी मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like