Part-II; यूकाड़ा व GMVN की नाक के नीचे केदारनाथ हैली टिकट्स में धांधली! GMVN की शर्तों के विरुद्ध हैली ऑपरेटर अपनी ही टिकट छाप कर यात्रियों को बेचकर कर रहे है जोल! सरकार के टैक्स में भी चूना!

Please Share

देहरादून: आप को बतादें कि कल हमने बताया था कि कैसे कुछ हैली ऑपरेटर खुद की ही केदारनाथ हैली टिकट्स बेच रही हैं। जबकि सरकार द्वारा यह जिम्मा सिर्फ और सिर्फ गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपा गया है।

लेकिन हमें कुछ यात्रियों की तरफ से बताया गया है कि उनकी हैली टिकट एक प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा जारी किया गया था जिसके हेलीकॉप्टर में उन्होंने उड़ान भरी थी।  साथ ही उन्होंने उड़ान भरने वाली टिकट का भी प्रिंट हमारे साथ साझा किया। साथ ही उनका यह भी कहना था कि उनका टिकट गढ़वाल मंडल विकास निगम  से जारी नहीं किया गया था। उनका यह भी कहना था कि उन्हें यात्री करने में भी बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।  4 घंटे से भी ज्यादा समय उनको केदारनाथ हेलिपैड पर हेलीकॉप्टर का इंतजार करना पड़ा, जिसमें ऑपरेटर द्वारा उन्हें स्लॉट व मेंटेनेंस बताया गया।

आपको फिर से बता दे कि हैली टिकट बुक करने की प्रक्रिया में सरकार ने केदारनाथ हैली सर्विसेस व टिकटिंग का ज़िम्मा यूकाड़ा को सौंपा है और यूकाड़ा ने हैली टिकटिंग का ज़िम्मा GMVN (गढ़वाल मंडल विकास निगम) को। इसी क्रम में GMVN ने 70% ऑनलाइन व 30% ऑफ लाइन की सुविधा रखी है। 

नियमों के अनुसार हैली टिकटिंग सिर्फ और सिर्फ गढ़वाल मंडल विकास निगम के वेब पोर्टल से बुक की जा सकती है। गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा हैली ऑपरेटर्स और कुुछ ट्रेवल एजेंसीज को यूनीक लॉगइन दिया गया है जिसके माध्यम से हैली ऑपरेटर्स और ट्रेवल एजेंसीज अपनी ऑनलाइन बुकिंग करते है। साथ ही यात्रा भी GMVN के वेब पोर्टल से डायरेक्टली अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

हैलो उत्तराखंड न्यूज़ के साथ बात करते हुए यूकाड़ा के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर डॉ आशीष चोहान से बताया कि यह मामला गंभीर है जिसकी अति शीघ्रता से जांच  कराई जाएगी। साथ ही उनका यह भी कहना था कि इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यात्री द्वारा यह टिकट हमारे साथ साझा किया गया है।

 

Part-II; यूकाड़ा व GMVN की नाक के नीचे केदारनाथ हैली टिकट्स में धांधली! GMVN की शर्तों के विरुद्ध हैली ऑपरेटर अपनी ही टिकट छाप कर यात्रियों को बेचकर कर रहे है जोल! सरकार के टैक्स में भी चूना! 2 Hindi News Bharat »

Part-II; यूकाड़ा व GMVN की नाक के नीचे केदारनाथ हैली टिकट्स में धांधली! GMVN की शर्तों के विरुद्ध हैली ऑपरेटर अपनी ही टिकट छाप कर यात्रियों को बेचकर कर रहे है जोल! सरकार के टैक्स में भी चूना! 3 Hindi News Bharat »

Part-II; यूकाड़ा व GMVN की नाक के नीचे केदारनाथ हैली टिकट्स में धांधली! GMVN की शर्तों के विरुद्ध हैली ऑपरेटर अपनी ही टिकट छाप कर यात्रियों को बेचकर कर रहे है जोल! सरकार के टैक्स में भी चूना! 4 Hindi News Bharat »

 

Part-II; यूकाड़ा व GMVN की नाक के नीचे केदारनाथ हैली टिकट्स में धांधली! GMVN की शर्तों के विरुद्ध हैली ऑपरेटर अपनी ही टिकट छाप कर यात्रियों को बेचकर कर रहे है जोल! सरकार के टैक्स में भी चूना! 5 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply