Watch Patalganga LPG Cylinders Flood: 3,000 LPG सिलेंडर बाढ़ में बहे? महाराष्ट्र से वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

Please Share
रायगढ़, महाराष्ट्र: (Patalganga LPG Cylinders Flood) महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में LPG सिलेंडर तेज बहाव के साथ नदी में बहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रायगढ़ जिले के पातालगंगा क्षेत्र की बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि बाढ़ का पानी HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट तक पहुंच गया, जिसके चलते करीब 3,000 भरे और खाली LPG सिलेंडर तेज बहाव में पातालगंगा नदी में बह गए।
वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में सिलेंडर नदी के तेज बहाव में तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, Hello Uttarakhand News इस वायरल वीडियो और सिलेंडरों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। (Patalganga LPG Cylinders Flood)

Watch 2026 Massive Doda Thathri Cloudburst: डोडा के ठठरी में बादल फटने के बाद तबाही, मलबे से डोडा–किश्तवाड़ हाईवे बंद

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि लोगों से बहकर आए LPG सिलेंडरों से दूर रहने की अपील की गई है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित प्रशासन या HPCL की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
फिलहाल स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले का आकलन किया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। (Patalganga LPG Cylinders Flood)