पठानकोट में चार संदिग्ध इनोवा कार लेकर फरार, तलाश जारी

Please Share

पठानकोट : पंजाब में पठानकोट के माधोपुर इलाके में चार संदिग्ध एक इनोवा गाड़ी को छीनकर फरार हो गए हैं। इन चारों को इससे पहले पंजाब-जम्मू माधोपुर सरहद पर देखा गया था। सिल्वर कलर की जिस इनोवा गाड़ी को लेकर ये चारों फरार हुए हैं। किसी भी खतरे की आशंका को देखते हुए पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही गुरदासपुर-पठानकोट में भी नाकाबंदी कर दी गई है। पंजाब पुलिस ने इन चारों संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पठानकोट में माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास से चार संदिग्ध हायर की हुई एक इनोवा गाड़ी को रात करीब 11:30 बजे लेकर फरार हो गए। इन चारों ने ये गाड़ी जम्मू से पठानकोट आने के लिए हायर की थी। मामले की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। पंजाब पुलिस ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित करते हुए गुरदासपुर-पठानकोट में नाकाबंदी कर दी है। हर आने-जाने वाली गाड़ी की सघनता से चेकिंग की जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए गाड़ी के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 9 बजे उसने अपनी गाड़ी इनोवा को जम्मू रेलवे स्टेशन के पास टैक्सी स्टैंड पर खड़ा किया था। इसी दौरान चार लोग वहां आए और पठानकोट जाने के लिए उसकी गाड़ी हायर की। ड्राइवर के मुताबिक चारों ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर ढाबे पर खाना भी खाया। इसके बाद उसकी गाड़ी जैसे ही पंजाब की सीमा में दाखिल हुई, तो उन लोगों ने बंदूक दिखाकर उससे गाड़ी की चाभी छीन ली और गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके बाद ड्राइवर ने नजदीकी पुलिस में मामले की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। यह घटना पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर माधोपुर और सुजानपुर के बीच हुई, जहां राज्य का सबसे बड़ा इंटर स्टेट नाका है। मामले को आतंकी गतिविधियों से जोड़कर पर देखा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like