जम्मू-कश्मीर: चुनाव विरोध प्रदर्शनकारियों के पथराव जवाब में सुरक्षाबलों की फायरिंग, तीन घायल

Please Share

श्रीनगर: बडग़ाम के चडूरा में लोगों ने चुनाव के विरोध में प्रदर्शन किया। कथित तौर पर सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की जिसमें तीन लोग घायल हो गये। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि चुनावी डयूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर स्थानीय युवा पत्थराव कर रहे थे जिसके बदले में सुरक्षाबलों ने हवाई फायरिंग की।

इससे पहले बीरवाह, चिवदारा, कवूसा और रथसुन में भी विरोध प्रदर्शन हुये। लोगों ने मतदान केन्द्रों पर पत्थराव भी किया। श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट के लिए दूसरे चरण का मतदान हुआ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like