नई दिल्ली: नोएडा निवासी और दिल्ली की एक कंपनी के जनरल मैनेजर ने शुक्रवार सुबह दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर सदमे में आई पत्नी ने देर रात पांच वर्षीय बेटी के साथ अपने फ्लैट में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार कोतवाली एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी भुनवेश कुमार ने बताया कि मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले 31 वर्षीय भरत दिल्ली स्थित गोल्डन टिप्स चाय कंपनी में जनरल मैनेजर थे। वह पहले काठमांडू में एक कंपनी में काम करते थे। सितंबर 2019 में वह भारत आए थे नोएडा के सेक्टर 128 की जे बी पवेलियन सोसाइटी में पत्नी शिवरंजनी, 5 साल की बेटी जयश्री और भाई कार्तिक के साथ रह रहे थे। शिवरंजनी हाउसवाइफ थी और बेटी नर्सरी में पढ़ रही थी। भरत जे सुबह रोज की तरह नोएडा स्थित अपने घर से कंपनी गए थे। करीब 11.30 बजे जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

