पति से अलग रह रही महिला ने पंखे से लटक कर दी जान

Please Share

बागेश्वर: मंडलशेरा के जीतनगर इलाके में घरेलू कलह के चलते शुक्रवार को एक 25 वर्षीय महिला ने अपने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना का पता तब चला जब काफ़ी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो महिला को पंखे से लटकते देख इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में बॉडी उतारकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से विगत एक साल से अलग रही थी। लम्बे समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी इस घर में अकेले ही रहती थी। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि, तनाव के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया हो हालांकि, मौत के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like