उत्तराखंड: पत्नी से विवाद के बाद मारी खुद को गोली

Please Share

घरेलू कलह के चलते पत्नी से विवाद के बाद कंपनी के कर्मचारी ने तमंचे से खुद को गोली मार ली और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुन पत्नी और परिजन उसके पास पहुंचे। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और कर्मचारी को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस पहले गांव पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी सुनील कुमार (22) पुत्र कश्मीरा एक निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह किसी बात पर उसका अपनी पत्नी रोयल के साथ विवाद हो गया। इससे नाराज होकर सुनील ने तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिजनों में अफरातफरी मच गई। वे कमरे से बाहर निकले तो सुनील को लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा देखा और शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से सुनील को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like