देहरादून: पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, मौत

Please Share

देहरादून: थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत बीती रात्रि फॉरेस्ट कॉलोनी, तिलक रोड एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली, जिसे उसके परिजनों ने 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर थाना कोतवाली नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

उक्त व्यक्ति की पहचान राकेश चंद्र भट्ट पुत्र खीमानंद भट्ट निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी, तिलक रोड, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। मौके पर जानकारी करने पर परिजनों ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिस पर उसके द्वारा अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली गई। पुलिस ने अस्पताल में उक्त व्यक्ति के मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान अंकित कराए। आज उपचार के दौरान राकेश भट्ट की मौत हो गई। पुलिस ने  मौके पर शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखा गया है। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like