पत्रकारों पर भड़के भगत दा पत्रकार को बोला कांग्रेस का एजेंट

Please Share

काशीपुर: काशीपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी का है। भगत दा वीडियो में पत्रकार को कांग्रेस का एजेंट करार देते नजर आ रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों को लेकर पूछे गए सवालों का सही जवाब देने के बजाय भगत दा पत्रकारों को ही गलत ठहराते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, भगत दा आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करने काशीपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौर एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि आपको अपने कार्यकाल के साढ़े चार साल बाद काशीपुर की याद कैसे आ गई। इस पर भगत दा ने कहा कि तुम कांग्रेसी हो। कांग्रेस के एजेंट हो।
इसके बाद एक और पत्रकार ने उनकी चार साल की उपलब्धी को लेकर सवाल दागा तो भगत दा कुछ बता नहीं पाये। उन्होंने कहा कि रेलवे का ओवर ब्रिज का निर्माण उन्होंने कराया है। इस पर पत्रकार ने कहा कि ये तो कांग्रेस के कार्यकाल का है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण को लेकर भी वो किसी सवाल का जवाब नहीं दे पाये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like