पटवारियों की हडताल खत्म करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Please Share
मसूरी: मसूरी में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा महिला कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जसबीर कौर के नेतृत्व में मसूरी एसडीएम कार्यलाय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रर्दशन कर अपनी विभिन्न मांगो को लेकर एसडीएम मसूरी के माध्यक्ष से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत को ज्ञापन भेजा। वही मांग ना पूरी होने पर प्रदेश  सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा एसडीएम कार्यलाय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर जल्द प्रदेश में पटवारियों की हडताल को खत्म करने की मांग की। उन्होने कहा कि आम जनता के आय प्रमाण पत्र नही बन पा रहे है वही राशन कार्ड पर उपभोक्ताओं को चीनी व अन्य खाध्य समार्गी नही मिल रही है। वही पूर्व में चलाई जा रही कई जनहित योजनाओं को वर्तमान सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। कई योजनाओं के तहत सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण नही मिल पा रही है।
महिला काग्रेंस प्रदेश प्रवक्ता जसबीर कौर ने कहा कि, प्रदेश  की भाजपा सरकार द्वारा पिछले एक माह से लेखपालो, उप राजस्व निरीक्षकों की चल रही हड़ताल को समाप्त नही करवाया जा रहा है। जिससे आम जनता केे आय, जाति और स्थाई आदि प्रमाण पत्र नही बन पा रहे है जिससे लोग काफी परेशान है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा गई जन कल्याणकारी योजनाये चलाने का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। परन्तु दुर्भाग्यवश लोगों की इसका लाभ नही मिल पा रहा है। वही सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव को देखते हुए आनन-फानन में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है, जिससे वोटरों को लुभाया जा सके। उन्होने प्रदेश सरकार से मांग की कि, जल्द लेखपालो, उप-राजस्व निरीक्षकों की हड़ताल समाप्त कराई जाये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like