मसूरी में गाडी पर भारी भरकम पेड़ गिरने से कई घंटो तक मार्ग रहा बंद

Please Share

मसूरी: नगर के पर्यटक स्थल कंपनी गार्डन रोड में भारी भरकम पेड़ गिरने से कई घंटो तक मार्ग बंद रहा। मार्ग बंद होने से यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़।

वहीं पेड़ गिरने से एक टैक्सी वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही शहर की बिजली की लाईन भी क्षतिग्रस्त हुई। जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी कई घंटो तक बाधित रही। सङक पर पेङ गिरने से मार्ग पुरी तरह से घंटों तक बंद रहा, जिससे दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कंपनी गार्डन जाने वाले पर्यटक घंटो तक जाम में फंसे रहे। दोपहर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से पेङ को किनारे किया गया। उसके बाद पेङ काटकर यातायात बहाल हुआ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like