पेंशन अदालत दिवस के रूप में सुनी जाएगी पेंशन पीडितो की समस्याएं

Please Share

पौड़ी: प्रदेश के समस्त कोषागारों में पेंशन अदालत आयोजित की जायेगी। जिसमें पेंशनरों की पेंशन सम्बन्धी समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जायेगा । यह अदालत 30 अगस्त को होगी। जिसके लिए पीड़ित को 27 अगस्ततक लिखित शिकायत दर्ज करवानी होगी।

मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने कहा है की यदि किसी पेंशनरों को पेंशन से सम्बंधित कोई शिकायत है तो वे साक्ष्य सहित अपनी शिकायत लिखित रूप में 27 अगस्त , तक सम्बन्धित कोषागार / उपकोषागार जमा करवा दें। जिसके बाद निर्धरित पेंशन अदालत तिथि को प्राप्त शिकायतों का तुरन्त निस्तारण किया जायेगा । सभी सम्बन्धित पेंशनर अथवा उनका प्रतिनिधि को ” पेंशन अदालत ” दिवस 30 अगस्त , 2019 को अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होना आवश्यक है ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like