सीवर की सफाई कर रहे पांच सफाईकर्मियों की मौत

Please Share

गाजियाबाद : गुरुवार को सीवर की सफाई कर रहे पांच सफाईकर्मियों की मौत हो गई। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के कृष्णा कुंज इलाके में सीवर में 5 कर्मचारी उतरे थे।सीवर में दम घुटने के कारण 3 की मौत हो गई, जबकि बाकी 2 कर्मचारियों की अस्पताल में मौत होने की खबर है। घटना की सूचना पाकर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में नंद ग्राम के पास सिहानी से सटी प्राइवेट कॉलोनी कृष्णाकुंज में गुरुवार को सीवर सफाई के लिए 13 फुट गहरे मेनहोल में उतरे पांच सफाई कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना दोपहर 1:30 बजे की है। शवों को दोपहर 2:00 बजे के करीब बाहर निकाला गया। बताया गया है कि जल निगम ने यहां सीवर लाइन बिछाई थी। अभी सीवर लाइन चालू नहीं हुई है। ठेकेदार के कर्मचारी इस सीवर लाइन को साफ करने के लिए इसमें उतरे थे। सीवर लाइन में बंद लगने के कारण गैस बनी हुई थी। इसका इन सफाई कर्मचारियों ने ध्यान नहीं रखा। पांचों मृतक आपस में रिश्तेदार थे और सभी बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। हालांकि, इनके घर का एड्रेस फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

वहीं आंकड़े बताते हैं कि हर पांच दिन में एक मजदूर की जान सीवर सफाई के दौरान चली जाती है। कई बार ऐसा हुआ है कि एक मजदूर पहले जहरीली गैस की चपेट में आता है, फिर उसे बचाने में दूसरों की भी जान चली जाती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like