पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक, मौत

Please Share

मसूरी: शहर के पर्यटन स्थल कैम्पटी फॉल बाईपास पर पांव फिसलने की वजह से एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। दरअसल, बुधवार को मसूरी में पर्यटन स्थल कैम्पटी फॉल बाईपास पर एक व्यक्ति का पांव फिसल गया। इस दौरान व्यक्ति पांव फिसलने की वजह से रोड से करीब 50 फुट निचे खाई में जा गिरा। इस दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को अपने निजी वाहन से मसूरी सेंट मेरी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कैम्पटी पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान विजय सिंह के रूप में हुई है जो की रुद्रप्रयाग का रहने वाला था और कैम्पटी में एक दुकान पर कार्यरत था। पुलिस ने मामले को लेकर जाँच शुरू कर दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like