माँ भगवती फार्म जोगीवाला में व्यक्ति ने लगाई फाँसी, कल ही अपने गाँव से लौटा था देहरादून

Please Share
देहरादून: दून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनांक 01/03/2021 को एक व्यक्ति द्वारा मां भगवती फार्म जोगीवाला में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी है। जिसपर तत्काल पुलिस फोर्स मां भगवती फार्म पर पहुंचा जहाँ बंद कमरे में एक व्यक्ति का शव छत पर लगे लोहे के एंगल के सहारे लटका हुआ था।
मृतक के साथियों से पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त की गई कि यह व्यक्ति अपने गांव से कल ही देहरादून आया था। आज सुबह सब लोग काम ढूंढने निकले थे लकिन उक्त व्यक्ति अकेले वापस कमरे पर आ गया था।शव की शिनाख्त करके परिजनों को अवगत कराया गया, मृतक के शव को कैलाश अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है ।परिजनों के आने के पश्चात पंचायत नामा पोस्टमार्टम की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।
मृतक नितिन पुत्र धर्मेंद्र, उम्र 22 वर्ष, हरेवाली खिदरपुर, थाना शेरकोट बिजनौर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: देहरादून जिले में कुछ नागरिक पुलिस उपनिरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण, देखें सूची

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like