आर्मी सूबेदार की वर्दी पहनकर सीएसडी कैंटीन से सामान खरीदने आया व्यक्ति एमएच देहरादून से गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: दून पुलिस से जानकारी मिली कि आज दिनांक 18.02.2021 को वादिनी कर्नल उपासना ठाकुर एमएच देहरादून द्वारा बताया गया कि कामख्या दुबे पुत्र संजय दुबे, निवासी बरयात, जिला रांची, झारखंड, उम्र 22 वर्ष जो कि आर्मी की सूबेदार रैंक की संपूर्ण वर्दी धारण कर मिलिट्री अस्पताल परिसर में घूमता हुआ पाया गया, जिससे पूछताछ करने पर इसने अपने आप को सीआरपीएफ में तैनात एक कर्मचारी का पुत्र होना बताया और अपने एमएच आने का कारण सीएसडी कैंटीन में सामान लेना बताया जबकि जबकि इसके पास ना ही कोई सीएसडी कैंटीन कार्ड था और ना ही कोई आर्मी से संबंधित आईडी कार्ड था।
उपरोक्त तहरीर के आधार पर थाना कैंट पर मुकदमा अपराध संख्या बटा 35/21 धारा 420 /140 आईपीसी बनाम कामाख्या दुबे पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रारंभ करते हुए अभियुक्त कामाख्या दुबे को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया जिसे  न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like