पेट्रोल,डीजल के दाम स्थिर, आगे फिर मिल सकती है राहत

Please Share

नई दिल्ली: पिछले काफी समय से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही थी लेकिन आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम स्थिर रहे जिसके बाद आज रेट 69.79 रूपए है। वहीं आज डीजल के दाम 63.83 रूपए प्रति लीटर ही है। इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल के दाम 75.41 रुपए प्रति लीटर हो गए और डीजल की कीमत 66.79 प्रति लीटर है

वहीं जानकारों के मुताबिक जानकारों आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिरी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 50 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई का भाव 42 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों का निर्धारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के आधार पर होता है, क्योंकि भारत अपनी तेल की जरूरतों का करीब 80 फीसदी आयात करता है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को दिल्ली में 69.79 रुपए, कोलकाता में 71.89 रुपए, मुंबई में 75.41 रुपए और चेन्नई में 72.41 रुपए पेट्रोल की प्रति लीटर पर स्थिर रहीं। वहीं डीजल के दाम दिल्ली में 63.83 रुपए, कोलकाता में 65.59 रुपए, मुंबई में 66.79 रुपए और चेन्नई में 67.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like