पिता की सम्पति की जाँच मांग को लेकर हिम्मत सिंह बिष्ट ने सार्वजानिक की सम्पति व खुला पत्र

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में लगातार आंतरिक कलह खुलकर सामने आ रही है। कभी गुटबाजी को लेकर, तो कभी जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी बांटने को लेकर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही अन्य कार्यकर्ता भी खुलकर सार्वजनिक मंचों एवं मीडिया के सामने भी आन्तरिक कलह को खुल कर पेश करते रहते हैं। अब मामला प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट की सम्पति की जाँच की मांग को सार्वजनिक रूप से कांग्रेस सचिवों द्वारा की गई है। इस पर जोत सिंह बिष्ट के पुत्र व प्रदेश प्रवक्ता हिम्मत सिंह बिष्ट ने अपने पिता की सम्पति का ब्यौरा शोसल मीडिया पर सार्वजानिक कर एक पत्र भी जारी किया है।

हिम्मत सिंह बिष्ट ने उक्त पत्र में लिखा है कि, मेरे पिता पर आज तक कोई भी सरकारी या गैर सरकारी रूप से कोई भी सामाजिक या आर्थिक अपराध का आरोप नहीं लगा। ऐसे में मेरे पिता की सम्पति की जांच की मांग सार्वजानिक रूप से की गई, तो ऐसी स्थिति में मैं अपने पिता व अपने परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए अपने पिता और अपनी माता की सम्पति का संयुक्त ब्यौरा आपको सौंपने के साथ इसको सार्वजानिक करते हुए जाँच के लिए प्रस्तुत कर रहा हूँ।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को लिखे इस खुले ख़त में आगे लिखा है कि, मेरा अध्यक्ष जी से निवेदन है कि, समानता के आधार पर सभी पदाधिकरियों की सम्पति का ब्यौरा सार्वजनिक करने हेतु लिखित निर्देश जारी किये जाएँ।

वहीँ हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बातचीत में प्रदेश प्रवक्ता हिम्मत सिंह बिष्ट ने बताया कि, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मांग की है कि, समानता के आधार पर सभी पदाधिकरियों की सम्पति का ब्यौरा सार्वजनिक करने हेतु लिखित निर्देश जारी किये जाएँ। साथ ही कहा कि, फिलहाल इस सम्बन्ध में अध्यक्ष जी द्वारा विचार किया जा रहा है और पूरी उम्मीद है कि, उनके इस अनुरोध को मान लिया जायेगा।

पिता की सम्पति की जाँच मांग को लेकर हिम्मत सिंह बिष्ट ने सार्वजानिक की सम्पति व खुला पत्र 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like