जानेंगे नहीं..? कहां पकड़ी गई चरस वाली आंटी

Please Share

देहरादून: वैसे तो नशे का कारोबार पूरे प्रदेश में ही फैला हुआ है, लेकिन राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में नशे का कारोबार खूब चल रहा है। आज तक स्मैक वाली आंटी ही फेमस थी, लेकिन पिछले कुछ समय से सहसपुर क्षेत्र में चरस वाली आंटी भी काफी फेमस हो गई थी। अब आंटी पुलिस की गिरफ्त में है।
देहरादून के सहसपुर थाना पुलिस चरस के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास करीब 45 हजार कीमत की चरस बरामद भी की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिलाएं सहसपुर के शिवनगर बस्ती में लंबे समय से चरस का कारोबार कर रही थी। उनको आंटी के नाम से जाना जाता है। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस जीतमाला व कविता को अवैध चरस सहित शिवनगर बस्ती के पास से गिरफ्तार किया। दोनों ही बीहार और यूपी से चरस की सप्लाई करती थी।

अभियुक्ताओं से गहनता से पूछताछ की गई तो, उन्होंने बताया कि इनके पति सेलाकुई में कंपनी में काम करते हैं, जिससे अधिक पैसा नहीं मिल पाता है। इसके चलते ही दोनां की मुलाकात एक महिला से हुई, जो पहले से ही नशा तस्करी में जेल जा चुकी है और वर्तमान में भी जेल में है। उन्होंने बताया कि वे दोनों सस्ते दामों पर चरस लाकर स्टूडेंट को महंगे दामों पर बेचती थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply