पिथौरागढ़: पशुपालन विभाग गौवंशीय व श्वान पशुओं की चारा-पानी की कर रहा है व्यवस्था

Please Share

दीपक जोशी की रिपोर्ट

पिथौरागढ़: कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण को देखते हुए लाॅक डाउन के दौरान नगरीय क्षेत्रों के निराश्रित गौवंशीय पशुओं के अतिरिक्त श्वान पशुओं को पशुपालन विभाग द्वारा चारा-पानी,भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है।

बागेश्वर: जिला मजिस्टे्रट का कार्यालयाध्यक्षो को निर्देशित,आरोग्य सेतु मोबाईल एप्लीकेशन को उपयोग करने एवं आम जनमानस में भी इस का प्रचार-प्रसार करने

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा सोमवार को स्वयं जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्वयं इन पशुओं को चारा एवं श्वान पशुओं को दूध, ब्रेड, अंडा वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि लॉक डाउन के दौरान जिले में कोई भी निराश्रित पशु व श्वान भूखा न रहे, इस हेतु पशुपालन विभाग के माध्यम से इन्हें चारा व भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है। आम जनता भी अपने घर के निकट इन पशुओं को चारा दे सकती है ताकि लॉक डाउन में वह भूखे न रहें।

Video: केंद सरकार लॉक डाउन की अवधि बढ़ायेंगे तो हम बढ़ायेंगे, यह कोई बात नहीं होती-कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जिला मुख्यालय में इन निराश्रित पशुओं हेतु चारे की ब्यवस्था विकास खण्ड मूनाकोट के ग्राम रियासी की महिलाओं द्वारा की जा रही है। जिन्हें पूर्व में पशुपालन विभाग द्वारा नि:शुल्क चारा बीज उपलब्ध कराया गया।

उत्तराखंड कोरोना वायरस हेल्थ बुलेटिन: 13/04/2020, 06:30 PM

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्यासागर कापड़ी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पंकज जोशी, डॉ लाल सिंह सामन्त, डॉ मनोज जोशी ,मदन सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि के द्वारा नियमित रूप से चारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के एक मंदिर में भालूों का प्रवेश, उछाले कूड़ेदान

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply