पिथौरागढ़ जनपद कोरोना बुलेटिन

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट 
पिथौरागढ़ 22 मई 2021; कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में सैम्पलिंग जारी है। जिले में वर्तमान तक कुल 127396 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है, जिसमें से कुल 7167 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 22 मई 2021 को जिले में कुल 1516 एक्टिव केस हैं। 5535 पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है। 22 मई को जिले के विभिन्न केन्द्रों से कुल 1113 व्यक्तियों के कोरोना सैम्पल लिए गए।
पिथौरागढ़ जनपद में 22 मई 2021 तक कुल 116 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 22 मई 2021 को जिले में 1160 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में, 60 कोविड केअर सेंटर (जिला बेस चिकित्सालय) में, 58 जिला चिकित्सालय में तथा 238 व्यक्ति अन्य स्थानों में आइसोलेशन में है। 2 मई 2021 को जिले से कुल 1113 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए। वर्तमान तक कुल 2712 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट अपेक्षित है। शनिवार को जिले के विभिन्न केन्द्रों में वैक्सीनेशन तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना सैम्पलिंग का कार्य जारी रहा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोविड बुलेटिन: आज 64 मरीज़ों की मौत, 2903 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 8164

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनन्द स्वरूप ने जनपद के आम नागरिकों से अपील की है, कि वर्तमान में संक्रमण की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर वह कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करें। जनपद में बाहर से प्रवेश करने वाले लोग अपनी जांच अवश्य कराते हुए कोरन्टीन का पूर्ण अनुपालन करें,तथा गांव में बनाए गए कोरन्टीन केन्द्र में ही रुकें व गांव के प्रधान से तुरंत संपर्क बनाएं तथा इस महामारी के नियंत्रण में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी  ने कहा कि सभी व्यक्ति कोविड कर्फ्यू का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। विभिन्न आयोजित समारोह में निर्धारित संख्या में प्रतिभाग करने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें। किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं तथा इस महामारी को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान करें। किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत अपनी कोरोना जांच कराएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

यह भी पढ़ें: राज्य सरकार का बड़ा फैसला: कोविड से जिन बच्चों ने माता-पिता या परिवार के मुखिया को खोया है, उन्हें 3000 रुपए प्रतिमाह का मिलेगा भरण-पोषण भत्ता, सरकारी नौकरियों में भी 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like