शहर में फैली गंदगी को लेकर प्रशासन सख्त, कई होटलोंं के काटे चालान

Please Share

अल्मोड़ा: शहर में गंदगी को लेकर पालिका और जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। पालिका और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पालिका और जिला प्रशासन की टीम ने गंदगी फैलाने वाले 6 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन पर 7900 रूपए का जुर्माना लगाया है। लम्बे समय से होटल और रेस्टोरेंट में गंदगी और पॉलीथीन के उपयोग करने की शिकायत मिलने पर संयुक्त टीम ने होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों के चालाना किए। इस दौरान उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई।

एसडीएम सदर विवेक राय की टीम ने एडमस इंटर कालेज से शिखर होटल तक अभियान चलाया गया। इस दौरान गंदगी एवं प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने पिज्जा बाइट समेत छह होटल एंव रेस्टोरंट स्वामियों का चलाना कर जुर्माना लगाया। इस दौरान टीम ने व्यापारियों , रेस्स्टोरेंट मालिकों को मौखिक चेतावनी भी दी। ईओ नगर पालिका श्याम सुन्दर प्रसाद ने बताया कि कूड़ा फैंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम के तहत जुर्माना एवं छह की माह की कारावास का प्रावधान है। हमने जुर्माने की राशि को बढ़ाकर 5000 तक किया है। अगर कोई गंदगी करते पाया जाता है  तो उस पर 5000 तक का जुर्माना किया जाता सकता है और 6 माह की जेल हो सकती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like