पिथौरागढ़: जेपी नड्डा के फर्जी दस्तावेजों की मदद से ठगी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

Please Share

पिथौरागढ़: ऋषिकेश एम्स में नोकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 2 युवकों को पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये ठग जेपी नड्डा के फर्जी दस्तावेजों की मदद से बेरोजगारों को अपने जाल में फंसाते थे। वहीँ दोनों ठग बिहार के रहने वाले हैं। अब तक ये ठग दर्जनों युवकों से फार्मासिस्ट की नोकरी के नाम पर करोड़ों रुपये हड़प चूके हैं। पुलिस ने आज(बुधवार) दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक रूपये हड़पने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी कुमांऊ क्षेत्र में लड़के लड़कियों को AIIMS ऋषिकेश में फार्मासिस्ट और जेएनएम की नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक से 6 से 8 लाख रूपये ठगते थे। इस गिरोह के एक सदस्य को पूर्व में ही पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मगर अन्य अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित कर बिहार, लखनऊ और हल्द्वानी में दबिश दी। मगर आरोपी पुलिस को चकमा देने में सफल रहे। मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर लाशघर रोड के पास से पुलिस ने बिहार के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से जानकारी मिली है कि अभियुक्तों ने भर्ती के नाम पर दो करोड़ रूपये की ठगी की है। दोनों अभियुक्तों के खातों को सीज करने की कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ धारा- 420/ 467/ 468/ 471 IPC में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like