पिथौरागढ़: फिर सक्रिय हुआ गुलदार, विकासखण्ड-बेरीनाग के पट्टी गांव में गुलदार ने एक 7 वर्षीय बच्ची को बनाया निवाला, जनता आक्रोषित

Please Share

दीपक जोशी की रिपोर्ट;

पिथौरागढ़: बेरीनाग नगरपंचायत के भट्टी गाँव मे शाम 6:30 बजे गुलदार ने भगत राम की 7 वर्ष की बच्ची हिमानी को निवाला बना दिया। भगत राम के चार बच्चे है। यह दूसरे नंबर की है। हिमानी दूध लेने पडौस मे गयी थी। घर के पिछवाडे पहुची थी कि घात लगाया गुलदार उस पर झपट गया और घर से 200 मीटर दूर झाडियो मे ले गया। शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण जन वहां पहुचे, तब तक बच्ची मर चुकी थी।

पूर्व मे भी गांव वालो ने गुलदार की सूचना वन विभाग को दी और तमाम धटना की जानकारी दी थी लेकिन उसके बाद भी वन विभाग की धोर लापरवाही सामने आयी है। घटना स्थल पर एक घंटे के वन विभाग के अधिकारी देरी से पहुंचें। देरी से आने का कारण जब आक्रोषित जनता द्वारा पूछा गया, तो विभागीय कर्मचारियों द्वारा बेतुका ज़बाब दिया गया, जिस कारण नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में वन विभाग के कार्यालय का घेराव और प्रर्दशन किया गया।

वहीं चिकित्सक द्वारा शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जा रहा है। आक्रोषित जनता द्वारा शीघ्र गुलदार को पकड़ने की कार्रवाही करने की मांग की है ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply